1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 12, 2023, 7:05:15 PM
- फ़ोटो
PATNA: विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नव नियुक्त सहायक प्राध्यापक (विद्युत अभियंत्रण), व्याख्याता (असैनिक अभियंत्रण) एवं व्याख्याता (अर्थशास्त्र) का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यकम पटना के अधिवेशन भवन में शाम साढ़े चार बजे आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।इस कार्यक्रम से समापन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। पत्रकारों ने जब दरभंगा एम्स की जमीन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों को समझ में नहीं आ रहा है तो मेरा क्या जाता है। ये लोग हटेंगे तब ही सब काम अच्छा होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज से बेहतर जमीन खोजकर बिहार सरकार ने दी थी लेकिन यह पता नहीं चल रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार क्या करना चाहती है या फिर कुछ करना ही नहीं चाहती। सीएम नीतीश ने कहा कि आने वाले दिनों में उस जगह पर फोरलेन भी जाएगा और कई मायने में अभी भी वह जमीन शहर से सीधी जुड़ी होने के कारण बेहतर है।
दरभंगा एम्स की जमीन को केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया है। इस पर सीएम नीतीश ने कहा कि हमने एम्स का सारा काम करा दिया था। केंद्र से मिलकर सारी बात हो गई थी। पहले DMCH में निर्माण की बात थी लेकिन वहां बनाने की स्थिति नहीं थी तो शोभन में जगह देखा गया। शोभन में जो जगह एम्स के लिए चुना गया वो काफी बेहतर जगह है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिमाग में कुछ और बात चल रही है। हम कुछ अच्छा काम करने की बात करेंगे तो वो हमारी बातें नहीं सुनेंगे। आगे यह लोग हटेंगे तो जाकर अच्छा काम होगा। उस जगह को मीडिया भी जाकर देखे। वहां रास्ते को फोरलेन करने की भी तैयारी चल रही है। दरभंगा के अस्पताल को भी बेहतर किया जायेगा।