Hindi News / news / दवा दुकान में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में एक डॉक्टर घायल, इलाके में दहशत...

दवा दुकान में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में एक डॉक्टर घायल, इलाके में दहशत का माहौल

1st Bihar Published by: MIRAJ AHMAD Updated Jul 24, 2021, 3:20:48 PM

दवा दुकान में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में एक डॉक्टर घायल, इलाके में दहशत का माहौल

- फ़ोटो

GOPALGANJ: गोपालगंज में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार का है। जहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बाइक सवार अपराधियों ने एक दवा दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। 



पवन फार्मा नामक दवा दुकान में फायरिंग के बाद अपराधी पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना में एक होमियोपैथ डॉक्टर घायल हो गये। घायल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मीरगंज थाना के पंचाफेडा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो फुलवरिया के दीवान परसा में अपना क्लिनिक चलाते हैं। 



जो पवन फार्मा दवा दुकान में दवा की खरीदारी करने पहुंचे थे तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दुकान का शीशा टूट कर उनके सिर में जा लगा जिससे वे घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से डॉक्टर दिलीप को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। 



इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फुलवरिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही दुकान और आस-पास लगे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगालने में जुटी है। हालांकि कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दिनदहाड़े इस तरह की घटना से इलाके के लोग भी सकते में है और पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।