Hindi News / news / मधुबनी में पूर्व मुखिया का शव मिलने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने किया...

मधुबनी में पूर्व मुखिया का शव मिलने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 07, 2019, 10:53:07 AM

मधुबनी में पूर्व मुखिया का शव मिलने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

- फ़ोटो

MADHUBANI : सूबे में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त खबर सामने आ रही है मधुबनी जिले से जहां एक पूर्व मुखिया का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि दो दिनों से पूर्व मुखिया घर लापता थे. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश की जा रही है. पूरी घटना जिले के लदनियां थाना इलाके बेलाही पंचायत की है. जहां इस पंचायत के पूर्व मुखिया विशेश्वर यादव का शव त्रिशूला नदी से बरामद किया गया है. घटना को लेकर इलाके के लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है. बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया घर से दो दिनों से गायब थे. परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी. घटना से इलाके में तनाव है. पुलिस सकते में पड़ी है. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है. मधुबनी से अभिषेक की रिपोर्ट