1st Bihar Published by: Updated Tue, 25 Feb 2020 12:15:26 PM IST
- फ़ोटो
RANCHI: झारखंड बीजेपी अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई है. दीपक प्रकाश को अध्यक्ष बनाया गया हैं. इससे पहले दीपक प्रदेश महासचिव के पद पर थे.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीपक प्रकाश का मनोनयन किया है. झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी और खुद की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने इस्तीफा दे दिया था. गिलुआ के नेतृत्व में बीजेपी की बुरी तरह से हार हुई थी. जिसके बाद से यह पद खाली था.
बता दें कि बाबूलाल मरांडी ने जब अपनी पार्टी जेवीएम का बीजेपी में विलय किया तो उनको सोमवार को बीजेपी विधायक दल का आज नेता चुना गया.. इसको लेकर हरमू में स्थिति बीजेपी ऑफिस में विधायकों और बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हुई थी. फिर नाम की घोषणा की गई. चुनाव में हार के बाद बीजेपी अब झारखंड में पार्टी की कायाकल्प करना चाहती हैं.