Hindi News / news / सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नेटवर्किंग कंपनी की आड़ में हो रहा था...

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नेटवर्किंग कंपनी की आड़ में हो रहा था खेल

1st Bihar Published by: Updated Oct 30, 2019, 10:02:41 AM

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,  नेटवर्किंग कंपनी की आड़ में हो रहा था खेल

- फ़ोटो

RANCHI : नेटवर्किंग कंपनी की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। रांची के सदर थाना इलाके में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर कॉल गर्ल सप्लाई करता था। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट में शामिल एक लड़की भी पकड़ी गई है। दरअसल सदर थाना पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि बूटी मोड़ के पास वाटसन अपार्टमेंट में गलत काम हो रहा है। पुलिस ने सेक्स रैकेट के सरगना के साथ सब को धर दबोचने के लिए जाल बिठाया और उसे सफलता भी मिली। इस सेक्स रैकेट का सरगना रवि पासवान हजारीबाग का रहने वाला है जबकि गिरफ्तार की गई लड़की कोलकाता की रहने वाली है।

पुलिस की छापेमारी के दौरान एक अन्य लड़की मौके से निकल भागने में सफल हुई सेक्स रैकेट के सरगना रवि पासवान ने एक महीने पहले ही वाटसन अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लिया था। उसने नेटवर्किंग कंपनी का ऑफिस खोलने के नाम पर 12 हजार रुपये के मासिक किराए पर फ्लैट लिया। रवि 15 दिन पहले तीन लड़कियों को लेकर फ्लैट पर आया था और यहीं से कॉल गर्ल की सप्लाई की जाती थी।