1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated May 01, 2024, 10:01:28 PM
- फ़ोटो
VAISHALI: हाजीपुर में चिराग पासवान ने दिल्ली की घटना को लेकर विपक्ष और असामाजिक तत्वों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई स्कूलों में ईमेल भेज कर बम रखे जाने की खबर देना काफी गम्भीर मामला है। केंद्र सरकार की एजेंसियां इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से एनडीए के पक्ष में माहौल बना है उससे इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि कुछ असामाजिक तत्वों और विरोधियों ने साजिश रची हो। वहीं चिराग पासवान ने कहा दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
इसके अलावे चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पीएम की सभा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जरूर इस बारे में वह पीएम से अपनी इच्छा जाहिर करेंगे लेकिन इतना जरूर है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से पूरा एनडीए एक है उससे बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।