1st Bihar Published by: Updated Tue, 06 Apr 2021 11:43:43 AM IST
- फ़ोटो
DELHI : कोरोना की वापसी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है. दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक के नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.
दिल्ली सरकार ने कोरंगा को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला किया है. दिल्ली में लगातार कोरोनावायरस रहे थे जिसे देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
दिल्ली सरकार की ओर से जारी नाइट कर्फ्यू की गाइडलाइन के मुताबिक, इस दौरान ट्रैफिक मूवमेंट पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी, जो लोग वैक्सीन लगवाने जाना चाहते हैं, उनको छूट होगी लेकिन ई-पास लेना होगा. राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के ज़रिए ही मूवमेंट की छूट दी जाएगी.