दिल्ली में थे तेजस्वी के विधायक, 2 दिनों के अंदर घर में दो बार हो गई चोरी, ये सामान ले उड़े चोर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 05, 2023, 8:05:27 AM

दिल्ली में थे तेजस्वी के विधायक, 2 दिनों के अंदर घर में दो बार हो गई चोरी, ये सामान ले उड़े चोर

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में इन दोनों अपराधियों और चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है। आम तो आम खास लोग भी इसके चपेट में आने से पीछे नहीं रह रहे हैं। आलम यह है कि कोई भी अपने आप को वर्तमान में सुरक्षित नहीं मान रहा है। इसी कड़ी में अब सत्तारूढ़ दल के विधायक के घर ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।


दरअसल, राजधानी पटना में राज सरकार के सत्ता में काबिज पार्टी राजद के विधायक के सरकारी आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। विधायक के घर से विधायक के घर चोरों ने दो दिनों के अंदर दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद अब इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।


बताया जा रहा है कि, पटना में बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के राजद  विधायक ललन यादव के सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाया है। बीरचंद पटेल मार्ग स्थित विधायक के फ्लैट नंबर 14/5 में 2 दिनों के अंदर दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। 


इधर, इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए विधायक के रिश्तेदार विकास को ने बताया कि चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ घर में लगे नल और बेसिन खोल लिया और उसे अपने साथ ले गए। विधायक फिलहाल दिल्ली में है ऐसे में अब इस मामले की शिकायत नजदीकी थाने में दर्ज कराया गया है।