ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar election: मंच टूटने की घटना: मोकामा में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह धड़ाम से गिरे, जनसभा में अफरा-तफरी बिहार चुनाव से राहुल गांधी ने क्यों बनाई दूरी? कांग्रेस के कैंडिडेट भी हो रहे हैरान; जानिए क्या है वजह राजधानी पटना के इन घाटों पर आप भी दे सकते हैं अर्घ्य, जानिए क्या है तैयारी और घाट जाने का रास्ता Bihar News: इतने लाख प्रवासी नहीं देंगे बिहार विधानसभा चुनाव में वोट, जानें क्या है वजह? Crime News: छठ पूजा मनाने बिहार गया था परिवार, इधर घर में हो गई ₹लाखों की चोरी Bihar News: नहाय खाय के दिन बिहार के अलग-अलग जिलों में 11 की मौत, स्थानीय लोगों में शोक की लहर Patna News: पटना में 2 दिन तक यह सड़कें बंद, जानें लें अब किस मार्ग से होकर गुजरेंगी गाड़ियां; जानिए Bihar Election 2025: दांव पर नीतीश के मंत्रियों की साख,पार होगी नैया या तेजस्वी के योद्धा मार लेंगे मैदान; जानिए क्या है समीकरण Bihar News: छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, जारी हुआ सख्त निर्देश; नहीं मानने पर होगी कार्रवाई Bihar Weather: छठ पूजा के दौरान बिहार में तेज बारिश, चक्रवाती तूफान बढ़ाएगा लोगों की मुश्किलें

'देश छोड़ भागने वाले हैं राहुल और सोनिया गांधी...', बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ... नेहरू ने दिया हिंदुओं को धोखा

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Wed, 15 May 2024 10:37:03 AM IST

'देश छोड़ भागने वाले हैं राहुल और सोनिया गांधी...', बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ... नेहरू ने दिया हिंदुओं को धोखा

- फ़ोटो

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश छोड़कर भागने वाले हैं।इसके साथ ही इस भार भाजपा को देश भर में 400 से ज्यादा सीटें मिलेगी। जबकि, कांग्रेस को इस चुनाव में पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी। एक बार फिर से कांग्रेस को विपक्ष का दर्जा नहीं हासिल कर पाएगी। यह तमाम बातें मोदी कैबिनेट के मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है। 


गिरिराज सिंह ने हिमंत बिस्वा सरमा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि,यह सच है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी को 400 प्लस सीटें मिलेंगी तो काशी, मथुरा और अयोध्या की विरासत को और ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी जिस ढंग से भारत को तोड़ने, लोगों की संपत्ति छीनने, मुसलमानों की बात कर रहे हैं। इससे लग रहा है कि इन माई-बेटा को देश से प्रेम नहीं है। कांग्रेस को पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी। 


इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि,कांग्रेस का पॉलिटिकल एजेंडा मुसलमानों का वोटबैंक लेना। ये मुसलमानों को स्थापित करना चाहते हैं।  एनसी नेता फारुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला के परमाणु हथियार वाले बयान पर चुटकी लेते हुए गिरिराज ने कहा कि मोदी ने कह दिया वह पाकिस्तान को चूड़ी पहना देंगे। कहते थे कि आर्टिकल 370 जब हटेगा तो फारुख और मुफ्ती को कोई झंडा उठाने वाला नहीं मिलेगा। आज कश्मीर में मतदान हो रहा है, यह मोदी की सरकार है। मोदी सनातन का पुनर्जागरण और विकास कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी को सबसे निचले पायदान पर देखते हैं। इस बार फिर इसे विपक्ष का दर्जा नहीं मिल पाएगा। राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग ने मोदी पर इतना हमला किया, इन्हें पच नहीं रहा कि गरीब का बेटा कैसे प्रधानमंत्री बन गया। एक बार लालू ने कहा था कि बक्सा से जिन्न निकलता है। इस बार ईवीएम से मोदी के लिए गरीबों का आशीर्वाद निकलेगा। 


उधर,  गिरिराज सिंह बेगूसराय से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। इस सीट पर चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले गए। बेगूसराय में चुनाव से पहले तक उन्होंने खुद को अपने क्षेत्र और बिहार तक ही सीमित कर रखा था। गिरिराज अब बेगूसराय चुनाव से फ्री हो गए हैं, तो विपक्ष के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं। वह आगे के चरणों में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए अन्य राज्यों का भी दौरा कर सकते हैं।