1st Bihar Published by: Updated Sun, 21 Jun 2020 11:14:05 AM IST
- फ़ोटो
DHANBAD: तीन बच्चों की मां कुंवारी बनकर एक शख्स के साथ शादी की. शादी के कुछ घंटे के बाद ही वह पैसा लेकर अपने पुराने पति के साथ फरार होने लगी. लेकिन वह पकड़ी गई. यह मामला धनबाद के केंदुआ की है.
बड़ा गिरोह कर रहा काम
लड़की खरीदकर शादी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक शख्स ने 80 हजार रुपए लेकर लड़की से शख्स की शादी कराई थी, लेकिन वह पति का पैसा लेकर भागने लगी. शादी करने का मकसद यह था कि ठगी किया जाए. इस गिरोह में राजस्थान के कई लोगों को पकड़ा गया है.
बताया जा रहा है कि दूल्हा सोनू की मुलाकात बेनगड़िया की एक दलाल महिला से हुई थी. 80 हजार रुपए में सीमा नाम की लड़की से शादी कराने का सौदा पक्का हुआ. जिसके बाद सात महिलाएं एक लड़की को लेकर घूंघट में लाई. दिखाने के बाद दुल्हन के बारे में कई मजबूरी बताई गई. जिसके बाद कहा गया कि गरीब है. लड़की ने कहा कि उसके पास ढंग के कपड़े नहीं हैं. दूल्हा पांच हजार रुपए का कपड़ा लेकर आया. कपड़े आने के बाद तुरंत शादी कराई गई. मौका मिलते ही दुल्हन एक शख्स के साथ वह बाइक से भागने लगी. शख्स के शोर करने पर लोग पहुंचे और उससे पकड़ा तो सारा भेद खुल गया.