1st Bihar Published by: 8 Updated Sep 07, 2019, 6:50:03 PM
- फ़ोटो
Tirupati: बिहार सरकार में मंत्री श्याम रजक ने तिरूपति में कहा कि मैं घोबी समाज के लिए सभी कुर्बानी देने को तैयार हूं. घोबी समाज के लोगों को उनका हक दिलवाकर रहूंगा. देशभर में धोबी समाज की कुल आबादी 2 करोड़ से अधिक है. बिहार में इस समुदाय की संख्या दस लाख है लेकिन आज तक धोबी समाज को उसकी आबादी के हिसाब से सत्ता में हिस्सेदारी नहीं मिली. आपको बता दें आंध्रप्रदेश के तिरुपति में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के नेशनल कॉसिल की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में अन्य राज्यों से भी संगठन के पदाधिकारी और रजक समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. श्याम रजक ने बाबा साहेब अंबेडकर एवं संत गाडगे बाबा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रवजलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में श्याम रजक ने कहा कि हर राज्य में धोबियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि धोबी समाज इसका हकदार है. इससे वे मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगे.