Hindi News / news / DIG मनु महाराज ने नक्सलियों के खिलाफ छेड़ा अभियान, हार्डकोर नक्सली को धर...

DIG मनु महाराज ने नक्सलियों के खिलाफ छेड़ा अभियान, हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा

1st Bihar Published by: saif ali Updated Jan 30, 2020, 2:43:58 PM

DIG मनु महाराज ने नक्सलियों के खिलाफ छेड़ा अभियान, हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा

- फ़ोटो

MUNGER: अभी-अभी बड़ी खबर  आ रही है। खबर मुंगेर से है जहां डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में  नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ा सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा है।


डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ ने हार्डकोर नक्सली प्रवेश दा  के मारक दस्ता के एक्टिव मेंबर को गिरफ्तार किया है। हार्डकोर नक्सली को मुंगेर के हवेली खड़गपुर के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है । वहीं गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली से पुलिस पूछताछ कर अन्य सुराग और जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


डीआईजी मनु महाराज के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी उनकी गतिविधि की सूचना मिलती है, वहां पुलिस और सुरक्षा बल सर्च अभियान भी चलाते हैं। पुलिस की सक्रियता बनी हुई है और अभियान भी जारी है।