ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Political History: जानिए पहली बार कब हुए थे विधानसभा के चुनाव, कौन बनें थे बिहार के पहले प्रधानमंत्री? Bihar Election : बिहार चुनाव 2025 में वोटिंग बढ़ाने के लिए रैपिडो दे रहा मुफ्त बाइक टैक्सी राइड्स, आपको भी उठाना है सुविधा का लाभ तो याद करना होगा यह कूपन कोड 8th Pay Commission : 8वां वेतन आयोग गठित: 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों की वेतन संरचना में बदलाव की तैयारी, सरकार ने जारी की नई सरकार की नई अधिसूचना Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम DGCA New Rules 2025: फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत: अब टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे फ्री कैंसिलेशन और मोडिफिकेशन? जानिए पूरी डिटेल Lalan Singh : 'घरे में बंद कर दिहो ...', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अनंत सिंह के वोट अपील में यह बातें बोलना पड़ा महंगा, पटना DM ने दर्ज किया FIR; जानिए क्या है पूरा मामला Patna accident : पटना में बाकरगंज नाले पर बना मकान धंसा, चार लोग फंसे; राहत-बचाव कार्य जारी Success Story: कौन हैं IAS आशीष कुमार? जिन्होंने अनंत सिंह के गिरफ्तारी से ठीक पहले संभाली थी मोकामा की कमान Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल

दिल्ली चुनाव में होगी नीतीश-तेजस्वी की 'जंग'; आज थमेगा भोंपू का शोर, बिहार के सियासी दलों की किस्मत दांव पर

1st Bihar Published by: Updated Thu, 06 Feb 2020 01:02:25 PM IST

दिल्ली चुनाव में होगी नीतीश-तेजस्वी की 'जंग'; आज थमेगा भोंपू का शोर, बिहार के सियासी दलों की किस्मत दांव पर

- फ़ोटो

DELHI: दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार का शोर आज थम जाएगा।इसके साथ ही दिल्ली में बिहार के सियासी पार्टियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।  जेडीयू ने संगम विहार और बुराड़ी में जी-जान लगा दिया तो आरजेडी ने दिल्ली के चार विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को असर बिहार चुनाव पर भी पड़ता दिख रहा है।सीधे तौर पर कहे तो दिल्ली में भी बिहार चुनाव का ट्रेलर देखने को मिलेगा। जब दिल्ली में नीतीश बनाम तेजस्वी की चुनावी जंग देखने को मिलेगी।


चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में जेडीयू ने अपने तमाम नेताओं को चुनावी रण में उतार दिया है। बुराड़ी और संगम बिहार में जेडीयू के 40 से अधिक नेता कैंप कर रहे हैं। दिल्ली जेडीयू के अध्यक्ष दयानंद राय के साथ-साथ मंत्री जयकुमार सिंह, मंत्री राणा रणधीर सिंह, मंत्री मदन साहनी,मंत्री अशोक चौधरी, विधायक रंजू गीता,और मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह लगातार दोनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार में लगे हैं। दिल्ली के संगम बिहार से जहां डॉ शिवचरण लाल गुप्ता चुनाव मैदान में है तो वहीं बुराड़ी से शैलैन्द्र कुमार किस्मत आजमा रहे हैं।


वहीं आरजेडी  ने अपने सभी राष्ट्रीय नेता दिल्ली में उतार रखा है। खुद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय महासचिव डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, सांसद मनोज झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव समेत राजद के तमाम नेता वहां मौजूद हैं।  दरअसल पार्टी आलाकमान ने सभी राजद नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संदेश दे रखा है कि जिन्हें बिहार में पार्टी ने कोई जिम्मेदारी नहीं दी है, वे दिल्ली चुनाव प्रचार में लग जाएं।  इस तरह आरजेडी ने वहां की चार विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरा दम लगा दिया है। राजद ने बुराड़ी, किरारी, पालम और उत्तम नगर विधानसभा की सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।


इधर जेडीयू के समर्थन में बीजेपी ने भी जोर लगा रखा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आप को कड़ी टक्कर देने के लिए बिहार बीजेपी प्रदेश इकाई से भी बड़ी संख्या में लोगों को राजधानी के चुनावी रण में उतारा है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और उपाध्यक्ष देवेश कुमार के अलावा मंत्री से लेकर कई विधायक और कार्यकर्ताओं की 150 से ज्यादा लोगों की पूरी टीम जुटी हुई है।  वहीं, दिल्ली में एक सीट पर चुनाव लड़ रही लोजपा को एनडीए की जीत की उम्मीद है। वहीं आरजेडी के लिए बिहार कांग्रेस के नेता जोर-आजमाइश कर रहे हैं।


इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली चुनावों में खासा जोर लगाया था। नीतीश ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बुराड़ी और संगम बिहार में जनसभा की थी। वहीं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। सभी नेताओं को पता है कि इसी साल बिहार में चुनाव होने है जिस पर दिल्ली चुनाव के नतीजों का असर दिखना लाजिमी है और जब प्रत्यक्ष तौर पर बिहार की पार्टियां दिल्ली में ताल ठोक रही हैं तो निश्चित तौर पर आर-पार की लड़ाई होनी तय है।