Hindi News / news / दिनदहाड़े किसान से 3 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को...

दिनदहाड़े किसान से 3 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Aug 26, 2021, 3:53:31 PM

दिनदहाड़े किसान से 3 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार आए बदमाशों ने किसान से तीन लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड की है। जहां दिनदहाड़े किसान से लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


पीड़ित किसान शेखर ने बताया कि पटना के कंकड़बाग स्थित ICICI बैंक से 3 लाख रुपये निकालकर वह घर लौट रहा था तभी भूतनाथ रोड स्थित शनि मंदिर के पास अपराधियों ने कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।