1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jun 24, 2021, 8:44:44 PM
- फ़ोटो
KAIMUR: सेंट्रल बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे दंपति को लूटेरों ने अपना निशाना बनाया। बाइक की डिक्की में रखे ढाई लाख रुपये लूटकर दो अपराधी मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
लूट की यह घटना मोहनियां स्टेशन रोड की है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने सेंट्रल बैंक की शाखा से ढाई लाख रुपये की निकासी की थी। बैंक से निकाले गये रुपये को बाइक की डिक्की में रखकर पति-पत्नी घर के लिए निकले थे। तभी रास्ते में दुकान से कुछ सामान खरीदने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी बाइक के पास खड़ी थी। तभी अचानक आए दो बदमाशों ने उन्हें महिला को धक्का दे दिया और डिक्की में रखे ढाई लाख रुपये निकाल लिए। ढाई लाख रुपये लूटने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये। पीड़ित ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मोहनिया थाने में शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।