1st Bihar Published by: Updated Apr 18, 2020, 9:54:04 AM
- फ़ोटो
BUXAR/ARRAH : बक्सर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। पड़ोसी जिले भोजपुर से लेकर यूपी बॉर्डर तक की सीमाएं सील कर दी गयी हैं। वहीं लॉकडाउन तोड़ने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरु कर दी है।
बक्सर जिले से सटे भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गयी है। बक्सर से सटे भोजपुर जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सड़कों और खेतों की पगडंडियों तक को सील किया जा रहा है, ताकि किसी तरह की की आवाजाही नहीं हो सके। वैसे भोजपुर-बक्सर बॉर्डर से सटे सीमाओं को पहले से ही सील किया गया है, लेकिन वहां कोरोना का मामला के बाद जगदीशपुर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गयी है।
जगदीशपुर अनुमंडल के बहोरनपुर ओपी में चक्की नवरंगा भुआल छपरा और शिवपुर घाट के समीप यूपी और बक्सर से सटे सभी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। गंगा नदी में चौकसी की जा रही है। उधर तीयर थाना में सिकरिया के समीप पगडंडी को भी सील किया जा रहा है। इधर, धनगाई और शाहपुर में बक्सर से सटी सड़कें पहले से ही सील है। अब चौकसी कड़ी कर दी गयी है। वहीं लॉकडाउन तोड़ने पर पर पुलिस ने जुर्माना वसूल किया है। कृष्णागढ़ पुलिस ने लॉकडाउन के उलंघन करने वाले 7 बाईक सवारों को पकड़ा। इन बाइक सवारों से पुलिस ने 3500 रुपये जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। इसके पूर्व पुलिस द्वारा 6200 और 5000 रुपये जुर्माना की वसूली किया गया है।