IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल Caste Census: बिहार चुनाव और पहलगाम हमले से है जातीय जनगणना का कनेक्शन? विपक्ष के तीखे सवालों के बाद जनता सोचने पर मजबूर Pakistan Airspace: पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद एयर इंडिया को भारी नुकसान, बढ़ीं मुश्किलें Bihar News: पटना में हाईटेक हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम, अब कार्ड स्कैन करो और कार खुद हो जाएगी पार्क Double Money Scheme fraud: बिहार में 24 घंटे में पैसा डबल करने का झांसा, एक करोड़ से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए.. कब और कहां आएगा परिणाम, कैसे करें चेक?
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 27 Nov 2023 06:57:11 AM IST
- फ़ोटो
AURANGABAD : ख़बर बिहार के औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां चार सहेलियों ने एक साथ सल्पास की गोली खा ली। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इन लड़कियों ने किस वजह से जहर खा ली है इसकी जानकारी फिलहाल निकल कर सामने नहीं आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के अंबा थाने के संडा बाजार में "चार सहेलियों ने एक साथ सल्फास की गोली खा ली। जिसमें एक युवती की मौत हो गई। किस वजह से चारों जहर खायी हैं, पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। जिन चार युवतियों ने जहर खाया है, उसमें दो सगी बहनें हैं।
बताया जा रहा है कि, रफीगंज प्रखंड के कासमा में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। कुछ समय पहले चार सहेलियों ने एक जगह पहुंचकर सल्फास खा लिया था जिसके कारण सभी की तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में कुछ लड़कियों की मौत भी हो गई थी। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग अहम कारण बताया गया था। उस घटना को बीते कुछ ही महीने हुए हैं और यह दूसरी घटना जिले में घटित हुई है।
जानकारी के अनुसार कुटुंबा प्रखंड के विनय शर्मा की पुत्री पूनम कुमारी (19 वर्ष), मनोज चौधरी की दो बेटियों लकी कुमारी (20 वर्ष) और रिया कुमारी (15 वर्ष) और योगेश शर्मा की पुत्री नंदनी कुमारी (18 वर्ष) ने रविवार को जहर खा लिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवतियों को हरिहरगंज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर स्थिति देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
वहीं, इस घटना के बाद परिजन चारों को लेकर औरंगाबाद के सदर अस्पताल पहुंचे। देर शाम यहां भी प्राथमिक उपचार कर पूनम कुमारी, नंदनी कुमारी, लकी कुमारी और रिया कुमारी को रेफर कर दिया गया। बाद में लकी कुमारी की मौत हो गई। सदर अस्पताल में ग्रामीणों ने बताया कि चारों सहेलियों ने सल्फास का सेवन किया है। इस कारण उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी। गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया।
उधर, जब चार युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तो यहां हड़कंप मच गया। यहां कर्मियों और डॉक्टर ने सभी लोगों का उपचार किया और उनसे पूछताछ की। चारों युवतियां बेहोशी की हालत में थीं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थीं। यहां पूछताछ के क्रम में केवल इतनी जानकारी मिली कि चारों ने सल्फास खाया है। चारों एक दूसरे की दोस्त थीं और इन लोगों के बीच काफी लगाव भी था। जहर खाने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका।