Hindi News / news / दो सीनियर IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, प्रधान सचिव बनाया गया

दो सीनियर IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, प्रधान सचिव बनाया गया

1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2019, 6:39:47 PM

दो सीनियर IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, प्रधान सचिव बनाया गया

- फ़ोटो

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। अधिकारियों को प्रधान सचिव कैडर में प्रोमोट किया गय़ा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।


 प्रधान सचिव के रुप में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद चौधरी और पशु मत्स्य संसाधन विभाग की सचिव एन. विजयालक्ष्मी को प्रोमोट किया गया है।

दोनों ही अधिकारियों के पदों को इनके पदस्थापना तक प्रधान सचिव के पद के रुप में परिणत कर दिया गया है। यानि ये दोनों अभी इसी पद पर काम करते रहेंगे लेकिन दोनों की ही रैंकिन प्रधान सचिव स्तर की होगी।