Hindi News / news / डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत, इमरजेंसी में मौजूद नहीं थे डॉक्टर

डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत, इमरजेंसी में मौजूद नहीं थे डॉक्टर

1st Bihar Published by: Updated Aug 13, 2022, 7:54:08 AM

डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत, इमरजेंसी में मौजूद नहीं थे डॉक्टर

- फ़ोटो

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मरीज़ की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ मरीज़ की स्थिति बिगड़ती जा रही थी, लेकिन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। हैरानी की बात तो ये है कि मरीज़ अपनी ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा था और हॉस्पिटल में मौजूद कर्मचारी आपस में गपशप कर रहे थे। मरीज़ के इलाज के लिए उसके घरवाले गुहार लगा रहे थे लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। 



इसका परिणाम यह हुआ कि मरीज़ की जान चली गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनो में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।