Hindi News / news / बेगूसराय में डबल मर्डर से फैली सनसनी, सड़क निर्माण कार्य में लगे 2...

बेगूसराय में डबल मर्डर से फैली सनसनी, सड़क निर्माण कार्य में लगे 2 मजदूर की गोली मारकर हत्या

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Feb 04, 2020, 9:58:48 AM

बेगूसराय में डबल मर्डर से फैली सनसनी, सड़क निर्माण कार्य में लगे 2 मजदूर की गोली मारकर हत्या

- फ़ोटो

BEGUSARAI : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल गांव की है, जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दो मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है. 

हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि बीती रात अपराधियों ने सड़क निर्माण करवा रहे हैं ठेकेदार के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि अपराधियों ने 2 मजदूर की गोली मारकर हत्या क्यों की.

फिलहाल मौके पर बछवारा थाने के पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जाता है कि सोना इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में दोनों मजदूर काम कर रहे थे. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के रजनीश कुमार और वैशाली के रहने वाले मोहम्मद केसर के रुप में की गई बै