Hindi News / news / मधुबनी में डूब कर चार लड़कियों की मौत, मरने वालों में दो सगी...

मधुबनी में डूब कर चार लड़कियों की मौत, मरने वालों में दो सगी बहनें

1st Bihar Published by: Updated May 20, 2020, 3:56:17 PM

मधुबनी में डूब कर चार लड़कियों की मौत, मरने वालों में दो सगी बहनें

- फ़ोटो

MADHUBANI: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। मधुबनी में डूबकर चार लड़कियों की मौत हो गयी। पानी भरे गड्ढ़े में डूब कर लड़कियों की मौत हो गयी। 


बेनीपट्टी प्रखंड की विशनपुर पंचायत से ये खबर सामने आ रही है। पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार लड़कियों की मौत हो गयी। सभी लड़कियां 13-14 साल की बतायी जा रही हैं। भंगीटोल गांव की ये लड़कियां मिट्टी काटने गई थीं।इसी दौरान पैर फिसलने से चारों पानी भरे गड्ढे में गिरती चली गयी। 


बताया जा रहा है कि जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था जो काफी गहरा था। इस कारण देखते ही देखते चारों लड़कियां उसमें डूबती चली गयीं। चारों लड़कियों में दो सगी बहनें बतायी जा रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।