Hindi News / news / दुकान में घुसकर दुकानदार की हत्या, एक व्यक्ति घायल

दुकान में घुसकर दुकानदार की हत्या, एक व्यक्ति घायल

1st Bihar Published by: Updated Jul 14, 2021, 7:52:50 PM

दुकान में घुसकर दुकानदार की हत्या, एक व्यक्ति घायल

- फ़ोटो

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर दिनदहाड़े कपड़ा दुकानदार समेत दो लोगों को गोली मार दी। इस दौरान कपड़ा दुकानदार की मौत हो गयी। जबकि दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने कपड़ा दुकान में घुसकर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कपड़ा दुकानदार की पहचान 35 वर्षीय राजू चौधरी के रूप में हुई है जो कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव का रहने वाला था। जिस व्यक्ति को गोली लगी वो मृतक का दोस्त है। जो सकड्डी गांव का ही रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि मृतक का पहले से ही किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। परिजन ऐसी आशंका जता रहे हैं उसी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की हरेक बिंदुओं की जांच कर रही है।