1st Bihar Published by: Updated Sep 22, 2022, 3:04:32 PM
- फ़ोटो
PATNA: दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर बिहार में पुलिस कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गयी है। पुलिस मुख्याय ने विधि-व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक की सभी छुट्टियां रद्द की है। हालांकि विशेष परिस्थिति में छुट्टी ली जा सकती है।
अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर ने यह आदेश जारी किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बिहार के सभी एसपी और एसएसपी के साथ-साथ दो पुलिस जिला और रेल सहित सभी पुलिस कर्मियों को यह आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया है कि, दाे वर्षों के बाद इस बार दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जाएगी जिसे लेकर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की जाती हैं।