Hindi News / news / डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, पाकिस्तान और कांग्रेस दोनों...

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, पाकिस्तान और कांग्रेस दोनों ने भारत का नुकसान करना चाहा

1st Bihar Published by: Updated Oct 29, 2019, 6:04:19 PM

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, पाकिस्तान और कांग्रेस दोनों ने भारत का नुकसान करना चाहा

- फ़ोटो

PATNA :  धारा 370 के मुद्दे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों ने भारत का नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। देश के भीतर कांग्रेस और बाहर पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर जो दुष्प्रचार किया है वह सबको मालूम है। 

सुशील मोदी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का ऐतिहासिक फैसला संसद के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दिया। कश्मीर तेजी के साथ मुख्यधारा में लौट रहा है लेकिन सरकार के इस साहसिक निर्णय का समर्थन करने के बजाय कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसी पार्टियां कथित मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाकर पाकिस्तान के रुख का साथ दे रही हैं। 

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि यूरोपियन यूनियन के सदस्यों का जम्मू कश्मीर दौरा इस बात का सबूत है कि भारत कूटनीतिक तौर पर पाकिस्तान को मात देने में सफल रहा है। यूरोपियन यूनियन के 28 सदस्यों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर कांग्रेस की तरफ से सवाल उठाए जाने पर सुशील मोदी ने पलटवार किया है।