ODI में सबसे बड़ा World Record तोड़ने की ओर अग्रसर भारत का चैंपियन, वर्तमान में इस पाकिस्तानी प्लेयर के नाम है यह कीर्तिमान Bihar Election 2025 : NDA में सीट बंटवारा के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर आया यह फार्मूला, BJP में 80% पुराने कैंडिडेट हो सकते हैं वापस Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई? IRCTC Scam Case: राह या राहत? बिहार चुनाव से पहले बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाला मामले में आज तय होगा मुकदमा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 10 Oct 2023 06:57:14 PM IST
- फ़ोटो
MUNGER: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुंगेर जिले का है जहां अपराधियों ने ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या कर दी और शव को बगीचे में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र का संदलपुर की है।
जहां मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने संदलपुर स्कूल के पास आम के बगीचे में एक युवक के शव को देखा। जिसकी हत्या गोली मारकर की गयी थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक को पहचान कासीमबाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी स्वर्गीय राजू साव के बड़े लड़के 26 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है जो भाड़े पर ई-रिक्शा चलाता था।
आशीष के मर्डर की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का जीजा ने बताया की आशीष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी वो भाड़े पर लेकर ई-रिक्शा चलाता था। बीती रात वह ई-रिक्शा के मालिक शास्त्री नगर निवासी मसूदन के घर पर लगा कर वहां से घर जाने के लिए निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। सुबह उसकी हत्या की खबर परिजनों को मिली। उन्होंने बताया कि आशीष बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का था। उसकी इस तरह से निर्मम हत्या किसने की और क्यों की इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। मुंगेर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।