Hindi News / news / ई-रिक्शा चालक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

ई-रिक्शा चालक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Nov 08, 2021, 12:50:21 PM

ई-रिक्शा चालक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का कहर जारी है। अपराधियों ने एक ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी और उसके जेब में रखे 1500 रुपये भी लूट लिये। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना लाखो रमजानपुर स्थित एनएच-31 पर उस वक्त हुई जब ई-रिक्शा चालक मेला देखकर अपने घर लौट रहा था। 


घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक निवासी परमेश्वरी सिंह के पुत्र संजय सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मटिहानी से काली मेला देखकर संजय बेगूसराय लौट रहा था तभी दो बदमाशों ने 50 रुपये देकर रमजानपुर छोड़ने के लिए उसे राजी कराया। 


जिसके बाद वह पैसेजर को लेकर जैसे ही रमजानपुर पंहुचने वाला था कि उससे पहले ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी और जेब में रखे पंद्रह सौ रुपये लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर कोई नहीं आया है और ना ही किसी ने शिकायत दर्ज कराई है।