Hindi News / news / देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम, जम्मू-कश्मीर में भी अदा की गई नमाज

देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम, जम्मू-कश्मीर में भी अदा की गई नमाज

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 12, 2019, 8:18:07 AM

देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम, जम्मू-कश्मीर में भी अदा की गई नमाज

- फ़ोटो

DESK: ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. सभी राज्यों में बकरीद को लेकर खासी रौनक देखी जा रही है. सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है. त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं. आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में तनाव की स्थिति के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ईद-उल-अजहा के मौके पर जम्मू-कश्मीर में भी नमाज अदा की गई. बकरीद को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं. स्थानीय प्रशासन की ओर से घरों में एलपीजी और सब्जियां भेजी जा रही हैं. छुट्टी के दिन घाटी में बैंक और करीब 3,557 राशन की दुकानें खुली रहेंगी. वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत सैकड़ों लोगों ने भी दिल्ली की कश्मीरी गेट स्थित पुंजा शरीफ दरगाह पर बकरीद की नमाज अदा की.