‘एक अकेला सब पर भारी’ तीन राज्यों में बीजेपी की बड़ी जीत पर बोले ऋतुराज सिन्हा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 03, 2023, 6:22:24 PM

‘एक अकेला सब पर भारी’ तीन राज्यों में बीजेपी की बड़ी जीत पर बोले ऋतुराज सिन्हा

- फ़ोटो

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि आप चाहे कितनी भी पार्टी मिलकर कोई भी एलायंस बना लें पर जीत की गारंटी नरेंद्र मोदी के अलावा कोई दे ही नहीं सकता है, इसीलिए तो कहते है "एक अकेला सब पर भारी"।


उन्होंने कहा कि आज के परिणामों से यह साबित हो गया है कि अब जनता भारत को तोड़ने वाले के बदले जोड़ने वाले पर भरोसा करती है। जातिवाद-परिवारवाद के बदले विकास की राजनीति करने वाली पार्टी की सोच का साथ देती है। आज का परिणाम हमारे नरेंद्र मोदी जी के संकल्प अखंड भारत के निर्माण को और मजबूती प्रदान करेगा।


बीजेपी नेता ने कहा कि चुनाव के दौरान इंडी एलायंस के नेताओ द्वारा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जिस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था, हमारी पार्टी के बारे में दुष्प्रचार कर जनता को भरमाने का प्रयास किया गया था, अब चाचा,भतीजा, बुआ और जो भी हो वह खुद ही तय कर लें कि बाजार में रेवड़ी का ठेला लगाने की आवश्यकता किनको है? बाकी लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सेमीफाइनल में मिली हार से भी अगर इन्हें सीख नहीं मिल रही है तो आगामी लोकसभा चुनाव में भी यह अपनी किस्मत आजमा लें, पर होगा यही।


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देश की जनता का प्यार विश्वास नरेंद्र मोदी के ऊपर है और एक बार फिर मोदी  की सरकार प्रचंड बहुमत से जीत कर आने के साथ साथ दिव्य स्वप्न देखने वाले इंडी एलायंस के नेताओं को हकीकत से रूबरू कराकर उन्हें दिन में तारे दिखाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व का ही यह परिणाम है कि आज भाजपा का परचम हर जगह लहरा रहा है। उन्होंने आज की जीत को भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की जीत बताया है।