1st Bihar Published by: Updated Jul 24, 2022, 1:25:29 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां एक साथ तीन लड़कियों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड से सटे नेपाल के बनियानी थाना क्षेत्र स्थित कचनटोल की है। तीनों लड़कियां सहेली थीं और चाय बागान में काम करती थीं।
एक साथ तीन लड़कियों का शव मिलने से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के इलाकों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल तीनों लड़कियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस तीनों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।