1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Jun 30, 2021, 6:50:26 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा आज गोपालगंज पहुंचे। जहां मृतक परवेज कुज्जर के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि बीते सोमवार को उचकागांव के संत मोड़ के पास अपराधियों ने फल व्यवसायी परवेज कुज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मृतक के पिता ने उचकागांव थाने में पूर्व बसपा प्रत्याशी शाह आलम सहित 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। थाने में दर्ज एफआईआर में अनवर अली पप्पू, मो. हुसैन, महमूद आलम, जावेद, नसरुद्दीन, टाइगर और मो. एकराम पर साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटना के दो दिन बाद आज ओसामा मृतक के परिजन से मिलने गोपालगंज पहुंचे। परिजनों से मिलकर ओसामा ने उन्हें सात्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा जताया।