Hindi News / news / स्पा सेंटर में चल रहा सेक्स रैकेट का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले...

स्पा सेंटर में चल रहा सेक्स रैकेट का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले 8 युवक और युवतियां

1st Bihar Published by: Updated Jan 30, 2021, 1:25:45 PM

स्पा सेंटर में चल रहा सेक्स रैकेट का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले 8 युवक और युवतियां

- फ़ोटो

DESK: स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने छापेमारी कर दी. इस दौरान स्पा सेंटर में चार युवक और चार युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिली. पुलिस ने यह कार्रवाई फरीदाबाद के पलवल में की है.

पुलिस को देख भागने की कोशिश

जब पुलिस ने छापेमारी की तो हड़कंप मच गया. सभी भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन पुलिस के आगे किसी एक की नहीं चली. छापेमारी के बारे में पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे पर स्पा सेंटर की आड़ में घर्रोट गांव रहने सोनू सेक्स रैकेट चलाता है. वह बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स रैकेट का धंधा करता है. जिसके बाद छापेमारी की है.

अंदर में बना था केबिन

पुलिस ने पहले एक सिपाही को कस्टमर बनाकर भेजा. जब वह गया तो पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद छापेमारी हो गई. स्पा सेंटर में केबिन बना हुआ था. केबिन में तलाशी के दौरान चार युवती और युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले. सेक्स रैकेट के धंधे को लेकर कस्टमर से मोटी रकम ली जाती थी. आधा पैसा लड़कियों को दिया जाता था. सेक्स रैकेट चलाने वाला सरगना दिल्ली, यूपी और गोवा से लड़कियों को बुलाता था.