Hindi News / news / FCI में निकली है बंपर वैकेंसी, 27 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई...

FCI में निकली है बंपर वैकेंसी, 27 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

1st Bihar Published by: Updated Oct 23, 2019, 12:08:11 PM

FCI में निकली है बंपर वैकेंसी, 27 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

- फ़ोटो

PATNA : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. FCI में मैनेजर (जनरल/ डिपॉट/ मूवमेंट/ अकाउंट्स/ टेक्निकल/ सिविल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ मैनेजर हिंदी) के 330 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है. 

इस पोस्ट पर अप्लाई करने को इच्छुक और योग्य FCI के ऑफिशियल वेबसाइट  fci.gov.in पर जाकर 27 अक्टूबर 2019 तक अप्लाई कर सकते हैं. 


FCI के लिए मैनेजर के इन पदों पर सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान हर कैंडिडेट्स को 40,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। 6 महीने के बाद कैंडिडेट्स को 40000-140000 रुपये का पे-स्केल दिया जाएगा.