1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 21, 2023, 3:10:39 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की दुखद खबर भारतीय फिल्म जगत से आ रही है। एक्टर आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' में लाइब्रेरियन के रोल से मशहूर हुए एक्टर अखिल मिश्रा की घर में फिसलने से मौत हो गई है। बुधवार की दोपहर मुंबई के मीरा रोड स्थित घर में अखिल मिश्रा गिर गए थे।
घर में गिरने के बाद उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में गंभीर चोट आने के कारण लाख कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मौत तब हुई जब उनकी पत्नी सुजैन बर्नेट फिल्म शूटिंग के लिए हैदराबाद गई हुई थीं।
जानकारी के मुताबिक, 67 साल के अखिल मिश्रा मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में अपने घर में किचन में काम कर रहे थे। किचन में स्टूल पर चढ़कर अखिल कुछ कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फर्श पर गिर गए।, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। इस घटना के बाद एक्टर की पत्नी समेत पूरा परिवार सदमें में है। बता दें कि अखिल ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया था हालांकि उनको '3 इडियट्स' में उनके लाइब्रेरियन दुबे के यादगार से काफी पहचान मिली थी।