1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Aug 31, 2021, 9:06:54 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से आ रही है जहां भारत फाइनेंस के कर्मचारी को गोली मारकर अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये कैश, लैपटॉप, मोबाइल लूट लिए और मौके से फरार हो गये।
हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घायल फाइनेंस कर्मी का इलाज डॉ. वरुण कुमार के क्लिनिक में चल रहा है। घटना सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र का है। जहां इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
