1st Bihar Published by: RANJAN Updated Jan 16, 2024, 7:19:43 PM
- फ़ोटो
SASARAM: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। सासाराम में एक फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गयी। मृतक की पहचान राजेश शर्मा और उनकी पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है। जो करमछाता गांव के रहने वाले थे।
बेटी को परीक्षा दिला कर राजेश शर्मा घर लौट रहे थे तभी उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। घटना परसथुआ ओपी थाना क्षेत्र के बरहुती कला मोड़ की है। जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।