Success Story: इंजीनियर का बेटा बना IAS अधिकारी, दो बार असफलता के बाद भी नहीं टूटे हौसले, तीसरी बार UPSC में मिली सफलता Bihar News: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया Bihar Crime News: ई-रिक्शा चालक की हत्या से हड़कंप, जांच के बाद हैरान रह गई पुलिस Bihar Education News: शिक्षकों के वेतन को लेकर शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने क्या कहा ? चिट्ठी पढ़वाने लगे..... Caste census: जिस जातिगत जनगणना का पंडित नेहरू और राजीव गाँधी ने किया था विरोध, अब राहुल क्यों दे रहे हैं जाति पर ज़ोर? Bihar Mausam Update: अभी-अभी बिहार के इन चार जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, वज्रपात, हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना, कौन-कौन जिले हैं शामिल... West Bengal: शौचालय की दीवार पर चिपका दिया पाकिस्तानी झंडा, गिरफ्तार कर ले गई पुलिस Life Style: गर्मी में स्मार्टफोन को चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, ओवरहीट से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स Twins Meet in Bihar: बिहार में होने जा रहा जुड़वों का सबसे बड़ा समागम, देशभर से यहां जुटेंगे Twins भाई-बहन Twins Meet in Bihar: बिहार में होने जा रहा जुड़वों का सबसे बड़ा समागम, देशभर से यहां जुटेंगे Twins भाई-बहन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 06 Nov 2023 02:01:51 PM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों और लुटरों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यहां बेख़ौफ़ बेखौफ तरीकों से अपने काले मंसूबो को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में अब एक अनोखे तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद इस घटना को लेकर तरह - तरह की चर्चा शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जालसाजों ने एक महिला को भगवान के दर्शन का झांसा देकर उसके सारे गहने लूट लिए।
मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में जालसाज अब भगवान के दर्शन का झांसा देकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। दो कथित बाबा ने एक महिला से गहने उतरवाकर फरार हो गए। शहर में महिलाओं से ठगी की इस तरह की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं हो चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस जालसाजों को पकड़ नहीं सका है।
बताया जा रहा है कि, कलमबाग रोड में कुमार मेडिसिन के पास दो कथित बाबा एक महिला को भगवान के दर्शन का झांसा देकर गले, नाक, कान समेत तमाम गहने उतरवाकर ले भागे। जिसके बाद कामेश्वर लेन निवासी रीता कुमारी ने मामले में काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर कराई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि 31 अक्टूबर को वह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो बाबा ने आंख-कान के डॉक्टर का पता पूछा। इसी दौरान उसने हेप्नोटाइज कर लिया। इसके बाद उसको भगवान के दर्शन कराने का झांसा देकर सारे गहने उतरवा लिये।
इस पीड़िता ने बताया कि, इस दोनों बाबाओं ने गहने उतरवाकर उसे आंख बंदकर 81 कदम आगे जाने को कहा। आंख बंद कर वह आगे गई, वापस लौटी तो दोनों ठग फरार हो चुके थे। पति के घर लौटने के बाद उसने विलंब से थाने में एफआईआर कराने की बात पुलिस को बताई है। महिला ने बताया कि उसके पति संजीव कुमार दूध का व्यवसाय करते हैं।
उधर, इस मामले में थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि घटनास्थल के पास के सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। शातिरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि शहर में यह कोई नयी घटना नहीं है। अब तक एक दर्जन से अधिक महिलाओं को भगवान के दर्शन का झांसा देकर ठग गहना उतरवा कर भाग चुके हैं।