Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई? IRCTC Scam Case: राह या राहत? बिहार चुनाव से पहले बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाला मामले में आज तय होगा मुकदमा Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम दिखने लगा ठंडी हवाओं का असर, नवंबर से करना होगा भीषण सर्दी का सामना Bihar Election 2025: NDA में तो सब तय फिर इस बात का संकेत देने में लगे हैं नेता जी ! कार्यकर्ता के बहाने दिखा रहे खुद का दर्द या सच में दे रहे संदेश; आखिर क्यों हो रहा ऐसा
1st Bihar Published by: Updated Fri, 27 Aug 2021 09:59:16 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA: नालंदा के सोहसराय में एक पति की करतूत सामने आई है। पत्नी ने अपने डॉक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति अपने दोस्त के साथ हम बिस्तर होने का दबाव बनाता है। उसने जब ऐसा करने से मना किया तो डॉक्टर ने उसके सीने और हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता ने बताया कि एक युवती के साथ उसके पति का नाजायज संबंध है। इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से केस दर्ज कराया गया है। आरोपी पति गया जिले के एक सरकारी हॉस्पिटल में तैनात हैं। महिला का आरोप है कि पति दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर समाज में बदनाम कर मुझसे छुटकारा पाना चाहता है। महिला के ससुर ने थाने में उस पर और उसके भाई पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई। शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। जब बेटी 13 साल की हो गयी और बेटा 11 साल का हो गया तब उसका पति डॉक्टर बने। डॉक्टर बनने के बाद उनका व्यवहार अचानक बदल गया। अब वे दूसरी शादी करना चाहते हैं।
इसे लेकर अक्सर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। यही नहीं पति ने वह कदम उठाया जिसे सुनकर लोग भी हैरान रह जाएंगे। पति उसे अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तब पति उसे पीटना शुरू कर दिया।
यही नहीं उसके साथ-साथ उसके बच्चों की भी पिटाई करने लगा और बात इतनी बढ़ गयी की पति ने ब्लेड से शरीर पर वार कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया। वही महिला के ससुर द्वारा भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।