1st Bihar Published by: Updated Aug 15, 2020, 9:24:44 AM
- फ़ोटो
PATNA: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में झंडा फहराया है. इस दौरान सीएम नीतीश ने परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया है.
इस समारोह को देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2 हजार की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं. बिना मास्क के किसी की भी एंट्री नहीं दी गई है. इस कार्यक्रम में बच्चों और बुजुर्गों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है.
इस दौरान आर्मी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, बीएमपी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ-साथ सैप, डीएपी, होमगार्ड और एनसीसी के जवानों ने परेड और सलामी दी.