Hindi News / news / पटना में गंगा स्नान करने गए तीन युवक नदी में डूबे, शवों की...

पटना में गंगा स्नान करने गए तीन युवक नदी में डूबे, शवों की तलाश जारी

1st Bihar Published by: Updated Jul 02, 2020, 2:06:54 PM

पटना में गंगा स्नान करने गए तीन युवक नदी में डूबे, शवों की तलाश जारी

- फ़ोटो

PATNA : पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया घाट पर गंगा स्नान करने गए तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. सभी मृतक पटना सिटी के पीरदमरिया के  रहने वाले थे, जो गंगा घाट पर स्नान करने गए थे. 

मौके पर पहुंच पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शवों की तलाश में जुट गई है. बताया जाता है की गुरुवार की दोपहर पीरदमरिया के रहने वाले 32 साल के रवि गंगा में स्नान करने लगे. तभी तेज धार में आकर गंगा में बहने लगे. मामा को डूबता देख 18 साल का जितेंद्र औऱ 16 साल का बादल बचाने उतरा. पर  नदी की तेज धारा में सभी बह गए और तीनों की डूबने से मौत हो गई. 

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शवों की तलाश में जुटी है. लेकिन खबर मिलने तक शवों का कुछ पता नहीं चल सका है.