Hindi News / news / गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत, शव की तलाश जारी...

गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत, शव की तलाश जारी

1st Bihar Published by: Badal Updated Jul 18, 2022, 1:55:45 PM

गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत, शव की तलाश जारी

- फ़ोटो

PATNA CITY: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब 14 वर्षीय किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान पहाड़ी निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को बुलाया फिर शव को तलाश शुरू की गयी। अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जाता है की नीतीश गंगा नदी में स्नान करने आया था। गंगा नदी में नहाने के दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। इस दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। फिलहाल NDRF की टीम शव की तलाश में जुटी है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।