ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले इस जिले में ₹35 लाख जब्त, गुप्त सूचना के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Special Intensive Revision: बिहार के बाद अब इन नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, जानें कब और कैसे करें आवेदन? Mokama Assembly Election : मुरेठा बांधना महज संयोग का एक प्रयोग ! आखिर क्यों मोकामा में खुद एक्टिव हुए JDU के कद्दावर नेता; सवर्ण बहुल सीट पर क्यों बदला जाता है समीकरण Bihar News: बिहार में 18 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, FIR के बाद अब होगी विभागीय जांच Bihar News: रवि किशन को गोली मारने की धमकी देने वाले का बिहार से नहीं कोई कनेक्शन, गिरफ्तारी के बाद बोला "गलती हो गई" Bihar Election 2025: अगर आपके पास नहीं है वोटर कार्ड, तो इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दें सकते है वोट; जानिए Patna Traffic Police : कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कारगिल चौक से गायघाट तक वाहनों पर रोक Bihar Election 2025: विशाल प्रशांत ने 900 करोड़ की विकास परियोजनाओं किया पेश, नितिन गडकरी ने किया विमोचन, कहा- “तरारी बनेगा विकास का मॉडल” Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, IMD ने अभी से किया सावधान Bihar Election 2025: मोकामा में आचार संहिता उल्लंघन का मामला, ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर केस दर्ज; अनंत सिंह के समर्थन में निकला था रोड शो

गणतंत्र दिवस पर गिरिराज ने Twitter पर दिया राष्ट्र के नाम संदेश, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ किया बड़ा एलान

1st Bihar Published by: Updated Sun, 26 Jan 2020 12:47:22 PM IST

गणतंत्र दिवस पर गिरिराज ने Twitter पर दिया राष्ट्र के नाम संदेश, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ किया बड़ा एलान

- फ़ोटो

PATNA: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्र के नाम संदेश प्रसारित किया है। जिसमें उन्होनें इशारों में  'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को देश से बाहर निकाल करने की अपील लोगों से की।गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के खिलाफ साजिश करने वाले लोगों  का सामाजिक बहिष्कार करें।


गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कुछ इस अंदाज में लिखा है कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र के नाम मेरा संदेश । संकल्प ले कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे जो देश के खिलाफ साजिश करते हैं। इसके बाद उन्होनें एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि आज गणतंत्र दिवस के मौके पर देश वासियो को देश के खिलाफ साजिश करने वालों के खिलाफ संकल्प लेना चाहिए। उन्होनें कहा  कि जो टुकड़े-टुकड़ गैंग है, जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। जो देश को कमजोर करना चाहते हैं। जो शाहीनबाग का दृश्य दिखाना चाहते हैं। आसाम को देश से अलग करना चाहते हैं। उन्होनें कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग का राजनीतिक और सामाजिक रुप से बहिष्कार करें।


अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग के बहाने विपक्ष पर निशाना साधते रहे हैं। सीएए-एनआरसी के देश भर में हो रहे विरोध के बीच  उन्होनें पहले भी कहा था कि भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं।गिरिराज ने कहा था कि 'कांग्रेस ने जो पाप किया है, भाजपा सरकार उसे धोने का काम कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम फैला कर डर का वातावरण बना रहे हैं। यह सब कांग्रेस के दोगली नीति का ही परिणाम है।