Hindi News / news / गणतंत्र दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने की पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत,...

गणतंत्र दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने की पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत, इन लोगों को होगा फायदा

1st Bihar Published by: Updated Jan 26, 2022, 3:56:41 PM

गणतंत्र दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने की पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत, इन लोगों को होगा फायदा

- फ़ोटो

DUMKA : आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को पेट्रोल सब्सिडी योजना की सौगात दी है. दुमका के पुलिस ग्राउंड से इसकी शुरुआत करते हुए सीएम सोरेन ने कहा इस योजना का लाभ दो पहिया वाहन रखने वाले गरीबों को मिलेगा. 


बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू करने की घोषणा राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर पिछले दिनों किया था. अपने वादे को पूरा करते हुए गरीबों के लिए राज्य सरकार 26 जनवरी, 2022 से इस योजना को शुरू कर रही है. इसके तहत अब तक एक लाख 4 हजार लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.


इस मौके पर 5 लाभुकों को सांकेतिक तौर पर सब्सिडी का चेक प्रदान किया. सीएम के हाथों इस योजना का पहला लाभ लेनेवाले संतोष मुर्मू पहले लाभुक बनें. इसके अलावा बुदिन किस्कू, राजेश मिस्त्री, मार्टिन मुर्मू ने भी योजना का अनुदान मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त किया.


सीएम सपोर्ट पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत राज्य के राशन कार्डघारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इसके तहत वैसे राशन कार्डधारक परिवार जिनके पास झारखंड रजिस्टर्ड दो पहिया वाहन हो, वैसे परिवार के एक व्यक्ति को 25 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल पर अनुदान दिया जायेगा.