1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 21, 2023, 6:07:07 PM
- फ़ोटो
PATNA/BEGUSARAI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने बरौनी प्रखंड स्थित सिमरीया घाट, मलहीपुर दक्षिण गांव जाकर अग्नि पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार गरीबों के प्रति अपने फर्ज को नहीं निभा पा रही है। गर्मी के मौसम में बिहार में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिनके घरों में आग लगती है उनमें अधिकतर दलित या पिछड़े परिवार के लोग होते हैं और उनका सबकुछ छीन जाता है। सरकार केवल 10 हजार रुपए की मदद कर अपने कर्तव्यों की इति श्री समझ लेता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को सभी पीड़ित परिवार के पुनर्वास की उचित व्यवस्था तथा हर परिवार को उचित मुआवजा राशि देनी चाहिए। सहनी ने कहा कि यह अग्निकांड अत्यंत पीड़ादायी है। दुख के इस घड़ी में वीआईपी परिवार पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। बता दें कि पिछले दिन मलहीपुर दक्षिण गांव में सैकड़ों घर जल गए थे। वीआईपी पार्टी की ओर से सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।