1st Bihar Published by: CHANDAN Updated Jul 22, 2021, 6:37:35 PM
- फ़ोटो
ARRAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि आए दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला आरा का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी को निशाना बनाया है। बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। विरोध करने पर बदमाशों ने इस दौरान गैस एजेंसी के कर्मचारी पर हमला बोल दिया। पिस्टल की बट से हुए हमले में कर्मचारी घायल हो गया। लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
कोईलवर थाना क्षेत्र आरा-पटना फोर लेन कुल्हड़िया गांव के पास स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हथियार के बल पर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस दौरान पिस्टल की बट से गैस एजेंसी के कर्मचारी पर हमला कर घायल कर दिया। लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और मामले छानबीन शुरू की।