Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Thu, 06 Apr 2023 05:58:54 PM IST
- फ़ोटो
JAMUI: भूमि विवाद में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। घटना जमुई के बरहट थानाक्षेत्र के बखारी गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि यदि उनकी बात सुनी होती तो शायद यह घटना नहीं होती।
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान नीलम देवी 45 वर्ष पति कपिलदेव यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को जमीन का सर्वे किया जा रहा था। उसी दौरान दो पक्षों के बीच के बीच जमीन नापी को लेकर झड़प हो गया और दूसरे पक्षों के उमेश यादव,अरुण यादव,सुधीर यादव, रूपेश यादव, निरंजन यादव, सकिनदर यादव ,मनोज यादव के साथ अन्य लोगों के द्वारा महिला की हत्या घर में घुसकर गला दबाकर कर दी।
महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। इधर इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बरहट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बरहट थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बरहट थानाध्यक्ष को मृतक के परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ गया। मृतक के परिजनों ने थानाध्यक्ष पर भी पर हत्या में शामिल लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही परिजनों ने कहा कि ना ही आप अहर कटवाते और ना ही यह घटना होती। आपको पिछले 5 दिनों से इसकी सूचना दी जा रही थी पर आपने कोई कार्रवाई नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के परिजनों का आक्रोश का सामना करना पड़ा।
कई घंटो के मशक्कत के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर पहुंचे बरहट, मलयपुर और लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया।घटना के बारे में मृतका के भतीजे अरविंद यादव ने बताया की मामला बरहट थाना में लगे जनता दरबार में लिखित शिकायत किया गया था।जिसमें बरहट अंचलाधिकारी रणधीर प्रसाद और बरहट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच फसल को काटने पर रोक लगा दी थी।
लेकिन थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने दूसरे पक्ष को फसल काटने की अनुमति दे दी। जिस कारण विपक्षी पार्टी का मन और बढ़ गया। जिसके बाद जबरन उनके द्वारा 3 एकड़ में लगी रहर की फसल को काट लिया गया। और अचानक उसी जमीन पर सर्वे को लेकर नापी कराया जा रहा था जिसका विरोध करने पर हत्या कर दी गयी। हत्या से पहले मामले की जानकारी बरहट थानाध्यक्ष को दी गयी थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी। यदि उसी समय उचित कार्रवाई की जाती तो शायद यह घटना नहीं होती। वही घटना के बारे में बरहट थाना अध्यक्ष ए.के. आजाद ने बताया की जमीनी विवाद में महिला की हत्या हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सही जानकारी हो पाएगी। पुलिस ने इस दौरान आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है।