Hindi News / news / गिरिराज ने फिर फोड़ा 'पॉपुलेशन बम', कहा- बढ़ती जनसंख्या सामाजिक समरसता बिगाड़ रही

गिरिराज ने फिर फोड़ा 'पॉपुलेशन बम', कहा- बढ़ती जनसंख्या सामाजिक समरसता बिगाड़ रही

1st Bihar Published by: Updated Dec 20, 2019, 10:47:26 AM

गिरिराज ने फिर फोड़ा 'पॉपुलेशन बम', कहा- बढ़ती जनसंख्या सामाजिक समरसता बिगाड़ रही

- फ़ोटो

PATNA: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर 'पॉपुलेशन बम' फोड़ा है। गिरिराज ने जनसंख्या नियंत्रण को विकास की सीढ़ी बताते हुए इस पर सरकार के पहल का स्वागत किया है। वहीं कहा है कि बढ़ती जनसंख्या सामाजिक समरसता बिगाड़ रही है। 

गिरिराज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि विकास की पहली सीढ़ी जनसंख्या नियंत्रण है। कई देशों ने पहले जनसंख्या नियंत्रण पर काम किया है फिर उनका विकास हुआ है। हिंदुस्तान में जनसंख्या नियंत्रण पर हो रहे जनजागरण एवं अब सरकार द्वारा किए जा रहे पहल का हम स्वागत करते है। बढ़ती जनसंख्या सामाजिक समरसता बिगाड़ रही है।