Hindi News / news / गिरिराज ने महादेव का नाम लेकर नीतीश पर किया पलटवार, सही बोलता हूं...

गिरिराज ने महादेव का नाम लेकर नीतीश पर किया पलटवार, सही बोलता हूं और उसपर अडिग रहता हूं

1st Bihar Published by: Updated Sep 20, 2019, 1:27:13 PM

गिरिराज ने महादेव का नाम लेकर नीतीश पर किया पलटवार, सही बोलता हूं और उसपर अडिग रहता हूं

- फ़ोटो

NEW DELHI : नीतीश कुमार के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। जेडीयू राज्य परिषद की बैठक में नीतीश की तरफ से गिरिराज सिंह पर निशाना साधे जाने के बाद गिरिराज सिंह ने भी पलटवार किया है। 

गिरिराज सिंह ने महादेव का नाम लेते हुए नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला हैं। गिरिराज ने कहा है कि महादेव की दया से मुझे जो सही लगता है वह बोलता हूं। ना किसी के आगे बोलता हूं और ना ही पीछे और जो भी बोलता हूं, उस पर अडिग रहता हूं। 

गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल वह नीतीश के सामने नरम पड़ने के मूड में नहीं हैं। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए गिरिराज का नाम लिए बगैर कहा था कि कुछ लोग गठबंधन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा घच पच करने वाले लोग कहीं के नहीं रहेंगे। नीतीश के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।