1st Bihar Published by: Updated Oct 25, 2019, 10:25:54 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के मुसलमान बहुल सीट किशनगंज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार कमरूल होदा के जीतने पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा बताया है.
गिरिराज सिंह ने किशनगंज सीट से आए परीणाम से बिहार को खतरा बताया है. गिरिराज सिंह ने जनता के इस फैसले को देखते हुए कहा कि बिहार के लोगों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.
गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'बिहार के उपचुनाव में सबसे ख़तरनाक परिणाम किशनगंज से उभर के आया है. ओवैसी की पार्टी AIMIM जिन्ना की सोच वाली पार्टी है. ये वंदे मातरम से नफरत करते है, इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा हैं. बिहार वासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.'
बता दें कि उपचुनाव के नतीजे में किशनगंज से चौंकाने वाली खबर आई थी. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार कमरूल होदा ने भाजपा की स्वीटी सिंह को 10 हजार से ज्यादा मतों से हराया है.