Hindi News / news / गोदाम में लगी भीषण आग, आधा दर्जन मजदूर फंसे

गोदाम में लगी भीषण आग, आधा दर्जन मजदूर फंसे

1st Bihar Published by: Updated Jun 21, 2021, 11:13:19 AM

गोदाम में लगी भीषण आग, आधा दर्जन मजदूर फंसे

- फ़ोटो

DELHI : दिल्ली के उद्योग नगर से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। यहां एक गोदाम में भीषण आग लगी है और तकरीबन आधा दर्जन मजदूर इस आग के दौरान गोदाम में फंसे हुए हैं। इस गोदाम में काम करने वाले लोगों का कहना है कि तकरीबन आधा दर्जन मजदूर इस वक्त आग के अंदर घिरे हुए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन प्रोडक्ट भेजने के लिए इस गोदाम का इस्तेमाल किया जाता था। यहां पैकिंग का काम होता था। आज सुबह तकरीबन 8 बजे के आसपास आग लगी। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आ पाया है।


सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं दिल्ली के पीरागढ़ी के पास उद्योग नगर में यह गोदाम स्थित है। इस वक्त फायर ब्रिगेड की लगभग दो दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं लेकिन आग पर काबू पाने में उन्हें कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा है।