Hindi News / news / गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना; दो पक्षों के भिड़ंत में चलीं 24...

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना; दो पक्षों के भिड़ंत में चलीं 24 राउंड गोलियां; घर में लगाई आग

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 20, 2024, 7:43:59 AM

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना; दो पक्षों के भिड़ंत में चलीं 24 राउंड  गोलियां; घर में लगाई आग

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव मेआपसी विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ गये। दोनों के बीच जमकर मारपीट और दो दर्जन राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। वहीं, एक पक्ष के घर में आग लगा दी गई। आगजनी और गोलीबारी की चपेट में कोई नहीं आया। हालांकि मारपीट में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोगों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी घायलों का एनएमसीएच में इलाज चल रहा है। 


वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी सहित आधा दर्जन थाना के थानेदार मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक सभी मौके से फरार हो चुके थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। 


बताया जा रहा है कि,महम्मदा निवासी एक युवक गांव की लड़की के साथ कही चला गया था। लकड़ी पक्ष ने गौरीचक थाने में शिकायत दी थी। हालांकि बाद में दोनों वापस अपने घर लौट आए थे। इसी विवाद में लड़का पक्ष के लोगों ने शनिवार रात रंजीत पासवान के घर पर चढ़कर मारपीट की। विरोध करने पर फायरिंग करते हुए उनके घर में आग लगा दी। 


उधर, एक पक्ष की महिला ने 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष के रंजीत पासवान ने भी 12 लोगों नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानेदार अमित कुमार ने बताया कि दोनों ही पक्ष ने मारपीट और फायरिंग की बात कही है। इस घटना को लेकर पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आगे की करवाई में लग गई है।